देश

कांग्रेस ने प्रदेश की चार सीटों पर बदले प्रत्याशियों के नाम…..

प्रदेश में चुनावी उलटफेर का दौर जारी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे चुनावी रण में उतरे राजनीतिक दल अलग अलग दांव खेल रहे हैं। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया है।

Advertisement


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया है। समिति की ओर से जारी संशोधित लिस्ट में अब सुमावली से अजय सिंह कुशवार को टिकट दिया गया है। पहले इनके स्थान पर कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

वहीं, पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया, यहां से पहले गुरुचरण खरे को टिकट दिया गया था। बड़नगर से मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया, यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया यहां पहले हिम्मत श्रीमाल उम्मीदवार बनाए गए थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button