देश

ऋचा चड्डा के ‘गलवान’ ट्वीट की अक्षय कुमार ने की कड़ी निंदा, कहा- भारतीय सेना का अपमान…

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अक्षय कुमार ने रिचा चड्डा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने ऋचा चड्ढा के ट्वीट की कड़ी निंदा भी की है। ऋचा चड्ढा ने इसके पहले ‘गलवान से हाई’ लिखकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब इस पर अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऋचा चड्ढा के ट्वीट की कड़ी निंदा की है।

Advertisement
Advertisement

अक्षय कुमार ने रिचा चड्ढा के ट्वीट पर लिखा, ‘भारतीय सेना के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते’

Advertisement


अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर लिखा, ‘यह देखकर मुझे दुख हुआ। हमारी भारतीय सेना के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते। वह है तो आज हम हैं।’ इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने की इमोजी शेयर की है। बुधवार को ऋचा चड्ढा ने नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी थी। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा है कि वह भारत सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर को वापस ले सके।

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत में होगा


दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ दिनों की बात है और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत में होगा और वहां के सभी रिफ्यूजी को अपना घर और जमीन वापस मिलेगी। इस विषय के संदर्भ में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने अपना वक्तव्य दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा था, ‘जहां तक भारतीय सेना की बात है। भारत सरकार की ओर से दिए गए आदेश के बाद हम इसे लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

गलवान पर ऋचा चड्ढा की दी गई प्रतिक्रिया कई लोगों को पसंद नहीं आई


गलवान पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की दी गई प्रतिक्रिया कई लोगों को पसंद नहीं आई और उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगा। दरअसल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान नामक जगह पर भिडंत हुई थी, जहां पर भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, सैकड़ों की संख्या में चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इसकी पुष्टि कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोरम पर भी की गई है। बात बिगड़ते देख ऋचा चड्ढा ने माफी मांगी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button