मनोरंजन

आलिया भट्ट की “गंगूबाई काठियावाड़ी” में एक अलग ही लुक में दिखेंगे अजय देवगन..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – साल 2022 में अजय देवगन कई रूपों में दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। इस साल बतौर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक छाये रहेंगे। उनकी कम्पनी अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनी वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर 4 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है तो अभिनेता के तौर पर उनकी पहली स्क्रीन प्रेजेंस बनेगी संजय लीला भंसाली निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी, जिसमें आलिया भट्ट टाइटल रोल में हैं। इस फिल्म में अजय एक खास भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और 4 फरवरी को इसका ट्रेलर आने वाला है। इससे पहले 3 फरवरी को अजय ने फिल्म से अपने लुक की पहली झलक साझा की।

Advertisement
Advertisement

अजय ने सोशल मीडिया में गंगूबाई काठियावाड़ी का नया पोस्टर साझा किया है। फिल्म में अजय के किरदार को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है वो एक पॉवरफुल किरदार में दिखेंगे। फिल्म में उनकी मौजूदगी लगभग 20 मिनट रहेगी। अजय ने पोस्टर शेयर करके कैप्शन में लिखा- अपनी पहचान से चार चांद लगाने आ रहे हैं हम। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा- पॉवर।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button