बिलासपुर

दीवाली की रोशनी के बाद अब वसूली का अंधेरा…..बिजली बिल वसूलने विभाग ने चलाया शहर में अभियान

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – कार्यपालक निदेशक बिलासपुर के आदेशानुसार, अधीक्षण अभियन्ता नगर वृत्त और कार्यपालन अभियन्ता नगर संभाग 1 के निर्देश पर आज 27.10.2022 को लिंक रोड जोन में 6 टीम बनाकर बकाया राशि वसूली अभियान चलाया गया।बिजली बिल का भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई। विद्या नगर , विनोबा नगर , साई परिसर श्रीकांत वर्मा मार्ग, तारबाहर और लिंक रोड में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Advertisement
Advertisement

बकायादार 97 घरों में अधिकारी और कर्मचारियों ने दस्तक दी। 29 उपभोक्ता जिनसे 5 लाख 25 हजार बकाया राशि लेनी थी नही देने पर उनकी लाइन विच्छेदन की कार्यवाई की गई। वहीं 51 उपभोक्ताओं से 5 लाख 53 हजार रुपये की वसूली की गयी |

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button