बिलासपुर

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद अरुण साव का मुंगेली तखतपुर आगमन कल (रविवार को).. भव्य स्वागत की तैयारियां

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा ससंदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव कल दिनांक 04 सितंबर रविवार को तखतपुर व मुंगेली के प्रवास पर रहेंगे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम आगमन को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं , विभिन्न सामाजिक संगठनो औऱ संस्थाओं द्वारा जगह जगह भव्य आतिशी स्वागत की तैयारियां की गयी है।

Advertisement


अरुण साव कल प्रातः 10 बजे अपने निज निवास बाबजी पार्क बिलासपुर से निकलेंगे ततपश्चात प्रातः 10:15 पर मिनोचा कॉलोनी , 10:25 उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा , 10:30 बजे सकरी , 11 बजे काठाकोनी , 11:30 बजे जरौंधा , दोपहर 12 बजे बेलसारी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा, 12:15 बजे हाइस्कूल भाजपा अ.जा./अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा, 12:30 बजे पुराना बस स्टैंड भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा , 12:45 बजे पाल काम्प्लेक्स भाजपा महिला मोर्चा द्वारा , 1 बजे भाजपा कार्यालय तखतपुर , 1:45 बजे मंडी चौक भाजपा विजयपुर मंडल द्वारा , 2:15 बजे बरेला , 2:45 बजे जरहागाँव , 3 बजे दशरंगपुर , 3:15 बजे धरमपुरा , 3:30 बजे करही , 3:45 बजे मुंगेली आगमन होगा।

Advertisement
Advertisement


स्वागत कार्यक्रम पश्चात अरुण साव अपने मुंगेली स्थित निवास पहुँच कर अपनी माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात अरुण साव के प्रथम आगमन को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों , व्यापारी संगठनों द्वारा जगह जगह फूल मालाओं, आतिशबाजी, लड्डुओं से तौलकर भव्य स्वागत करने की तैयारियां की गयी है ।।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button