छत्तीसगढ़

भागवत कथा में शामिल हुये आदित्येश्वर शरण सिंह देव- कहा आध्यात्म जीवन का अहम अध्याय है

Advertisement

(मुन्ना पांडेय) : लखनपुर : (सरगुजा)जंप क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में आयोजित धार्मिक  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव (आदि बाबा) ने 8 अप्रेल को शिरकत किया । उन्होंने  उपस्थित जनसमुदाय
एवं आयोजन समिति के सदस्यों को   संबोधित करते हुए कहा कि–  जीवन पथ में अपने आपको आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़कर रखना महत्वपूर्ण अध्याय है ।

Advertisement
Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा का श्रवणपान  मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी व फायदेमंद है।भगवान के स्वरूपों, उनके चरित्रों को  जानने समझने का अवसर मिलता है, ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है। भाव से भगवान मिलते हैं।  पौराणिक व्याख्यानो  को सुनकर  हमें  अलौकिक ईश्वरीय शक्ति के गुण रहस्य को जानने समझने का अवसर प्राप्त होता है। 

Advertisement

श्रीमद्भागवत कथा  श्रवण मात्र से  हमें बहुत सारे धार्मिक  तत्व ज्ञान अर्जित  होते है। भक्ति मार्ग को समझते हुए  उस रास्ते पर हमें चलते   रहना चाहिए। श्रद्धेय उदित नारायण वैष्णव कथा वाचक के प्रवचन को अंतर्रात्मा के गहराई से सुनिये तथा  भक्ति मार्ग को समझिए तथा जीवनोपयोगी सार को सगग्रहीत करते हुए आत्मसात किजिए।

Advertisement


उद्बोधन के कड़ी में प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा —
श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन हमारे मन में निर्विकार भाव को उत्पन्न करती है। परमात्मा के  अद्भुत भक्ति मार्ग की अनुभूति कराती है।  कथा वाचक के मुखारविंद से  उच्चरित प्रभु चरित्र की बखान   भक्ति  मार्ग प्रशस्त करती  है । हमें श्रीमद्भागवत पुराण कथा का श्रवण करते रहना चाहिए। ग्राम पुहपुटरा में जब भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ हम शामिल हुये हैं आगे भी आते रहेंगे।


भगवान के श्रीचरणों में  आकर भक्ति रस का रसपान करना चाहिए यही यथार्थ है।
जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता श्रद्धालुओं  को संबोधित करते हुए कहा — श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करना अर्थात अपने जीवन को सफल बनाना है। पहले जमाने के ऋषि मुनि महात्माओ ने मानव जीवन के कल्याणार्थ  वेदशास्त्रों की रचना की है। संसार सागर से पार उतरने का वेद पुराणों में रास्ता बताया है।

उसे समझना बेहद जरूरी है। श्रीमद्भागवत कथा यानि अध्यात्म के रहस्य को  समझना । प्रत्येक साल की तरह आयोजन समिति ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन कराके क्षेत्र के लोगो को ईश्वर भक्ति का उपहार दिया है  यकीनन सराहनीय है।
ग्राम पुहपुटरा में 4 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ है और 12 अप्रैल तक चलेगा।
कथा व्यास श्री उदित नारायण वैष्णव तथा श्रीमती कांति देवी बहन के मुखारविंद से संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा सुनाया जा रहा है। कथा व्यास ने  श्रीफल एवं भक्ति पट्टिका गले में डालकर अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके सम्मुख  कथासार में भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया के स्वरूप का वर्णन करते हुए अतिथियों तथा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


आयोजन समिति के मांग पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सिंह देव (आदीबाबा) ने शेड निर्माण के लिए  3 लाख देने घोषणा किये
ग्रामवासियों ने  दूसरे अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
इस मौके पर ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह देव, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, सत्येन्द्र राय, शशी भूषण पांडेय,मुन्ना पांडेय, शैलेश पांडेय, राम सुजान द्विवेदी, उत्कर्ष पांडेय तथा आयोजन समिति के,मोहरलाल,नरेश राजवाड़े,दशराज, हरिश्चंद्र, राजेश, राजू राम तथा ग्राम के श्रोतागण  काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button