मनोरंजन

एक्ट्रेस कंगना रनौत का दावा…अपना असली नाम छुपा रहे हैं महेश भट्ट…दूसरी शादी के लिए बदला था धर्म

(शशि कोन्हेर) : कंगना रनौत सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चहरों पर विवादित बयान दे चुकी हैं। कंगना के निशाने में महेश भट्ट और उनका परिवार अक्सर रहता है। कंगना ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर महेश भट्ट की कुछ पुरानी वीडियोज शेयर की है। वीडियो में महेश भट्ट मुस्लिम जनता को संबोधित कर रहे हैं। कंगना ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट भीड़ को उकसा रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के साथ कंगना ने दावा किया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम खान है।

Advertisement

कंगना रनौत ने अपनी तीन अलग-अलग इंस्टा स्टोरी में महेश भट्ट का एक वीडियो शेयर किया है। पहली वीडियो के साथ कंगना रनौत ने लिखा ‘महेशजी ऐसे ही सभ्य भाषा और काव्यात्मक तरीके से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।’ इसके बाद अपनी दूसरी स्टोरी में कंगना रनौत ने दावा किया कि महेश भट्ट ने धर्म परिवर्तन किया है। कंगना ने लिखा, ‘मुझे बताया गया है कि इनका असली नाम असलम है। इन्होंने अपनी दूसरी बीवी से शादी करने के लिए धर्मांतरण किया था। ये बेहतरीन नाम है, इसे छिपा क्यों रहे हैं।’

Advertisement
Advertisement

कंगना ने लिखा, ‘असली नाम का करें इस्तेमाल’
कंगना रनौत ने अपनी तीसरी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘इन्हें अपना असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें खुद को किसी खास धर्म से नहीं दिखाना चाहिए, जिससे वह धर्मांतरित हुए हैं। कंगना रनौत महेश भट्ट पर इससे पहले भी कई आरोप लगा चुकी हैं। साल 2020 में कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि महेश भट्ट ने उनके साथ मारपीट की थी। कंगना ने कहा था कि उन्होंने महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की फिल्म धोखा को ठुकरा दिया था। यही नहीं, कंगना रनौत ने महेश भट्ट को मूवी माफिया कहा था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button