बिलासपुर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा, नेताओं ने किया कार्यकर्ताओं से आव्हान…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के 9 सितम्बर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बिलासपुर जिला भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।

Advertisement
Advertisement


बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी पदाधिकारियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ 9 सितम्बर को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रातः 11 बजे पहुॅचने की अपील की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी हेतु जुट जाने की अपील की है। जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि विगत दिनों युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा। कार्यकर्ताओं ने अपने दमखम पर कांग्रेस सरकार को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास में अपेक्षित कार्यकर्ताओ को शामिल होना है।

Advertisement

बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतर विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राजा पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, विधानसभा प्रभारी गुलाब सिंह चंदेल, प्रदीप नामदेव, मोहित जायसवाल, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, बृजभूषण वर्मा, जीवन पाण्डेय, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, एस कुमार मनहर, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, राजेश सूर्यवंशी, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जुगल किशोर अग्रवाल, अरविंद बोलर, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button