देश

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार….कई धाराओं में केस दर्ज

(शशि कोन्हेर) : न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया, मामले में आगे की जांच के लिए शंकर मिश्रा को दिल्ली लाया गया है। कई छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 3 जनवरी को उसने अपना फोन बंद कर दिया था और उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरू बताई गई थी।

Advertisement
Advertisement

पायलट और को-पायलट समेत एयर इंडिया के कर्मचारियों को शुक्रवार के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अब उन्हें 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) के कार्यालय में तलब किया गया है।

Advertisement

इससे पहले, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में दिल्ली पुलिस की टीमों ने छापेमारी की और आरोपी के फरार होने के बाद उसके रिश्तेदारों सहित विभिन्न लोगों से पूछताछ की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button