देश

5000 से ज्यादा कार चुराने का आरोप…अब हुआ गिरफ्तार…जानें पूरा मामला.?

(शशि कोन्हेर) : पुलिस के मुताबिक अनिल चौहान कारें चोरी कर जम्मू कश्मीर ,नेपाल और उत्तर पूर्व के राज्यों में बेचा करता था वो भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर। इससे पहले अनिल चौहान दो बार गिरफ्तार हो चुका है। अनिल चौहान ने कार चोरी के धंधे से बेहिसाब दौलत कमाई है,उसकी संपत्तियां दिल्ली,मुंबई और उत्तर पूर्वी राज्यों में है।

Advertisement

ऑटो लिफ्टिंग की दुनिया का बेताज बादशाह अनिल चौहान अब दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस के स्पेशल स्टाफ की गिरफ्त में है। अनिल चौहान को पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है। अनिल की कारगुजारियां किसी फिल्मी कहानी से कम नही है, दरअसल अनिल पर करीब 5000 से ज्यादा कारें चुराने का आरोप है।

Advertisement
Advertisement

आरोपी अनिल चौहान असम सरकार में क्लास-1 कॉन्ट्रैक्टर भी है
डीसीपी श्वेता चौहान का कहना है कि , आरोपी अनिल चौहान 27 साल से अपराध की दुनिया मे है और कार चोरी के अलावा उस पर हत्या ,आर्म्स एक्ट और तस्करी के 180 मामलों में शामिल रहा है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी अनिल चौहान असम सरकार में क्लास-1 कॉन्ट्रैक्टर भी है।

Advertisement

पुलिस की मानें तो आरोपी अनिल चौहान के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी शिकंजा कसा था, ED ने अनिल चौहान के खिलाफ PMLA के तहत रेड कर उसकी प्रॉपर्टी भी जब्त की थी।

Advertisement

उसने कार चोरी के धंधे से बेहिसाब दौलत कमाई है,उसकी संपत्तियां दिल्ली,मुंबई और उत्तर पूर्वी राज्यों में है। 1990 में वो दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता था और ऑटो रिक्शा चलाता था। फिर वो अपराध की दुनिया मे आया तो कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हाल के दिनों में वो हथियारों की तस्करी कर रहा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अनिल चौहान के पिता आर्मी में  थे। अनिल चौहान फिलहाल असम जे तेजपुर में अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

अनिल हथियारों की तस्करी के साथ साथ गेंडें के सींगो की तस्करी भी कर रहा था

हाल के दिनों में अनिल चौहान हथियारों की तस्करी के साथ साथ गेंडें के सींगो की तस्करी कर रहा था। अनिल चौहान के साथ असम में उसकी पत्नी और 7 बच्चे भी रह रहे थे। साल 2015 में अनिल चौहान को एक तत्कालीन विधायक के साथ असम पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। अनिल चौहान की गिरफतरी के दौरान उसके पास से 6 देसी तमंचे और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि वो हथियारों की तस्करी किसके साथ कर रहा था क्या देश विरोधी ताकतों के साथ उसका कोई संबंध तो नही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button