कोरिया

10 दिवसीय गणेश उत्सव की हुई शुरुआत, जगह-जगह विराजे गजानन…. पूरा शहर हुआ भक्तिमय

Advertisement

(रामप्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़ – बुधवार को गणेश स्थापना के साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान शहर में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा। गली-गली मे डीजे के साथ गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष गूंज रहे थे। घरों में भी शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना हुई। शहर में करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा स्थानों पर बड़े पंडाल बनाकर आकर्षक झांकियां सजाकर गौरीनंदन की स्थापना की गई। विध्नहर्ता के घर और पंडालों में विराजने पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Advertisement
Advertisement


गणेश उत्सव के कारण पूरे शहर में त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है। पंडालो में जगह-जगह झिलमिल झांकियां सजाकर गणेश जी की स्थापना की गई है। बुधवार सुबह से ही शहर में गणेश जी की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों में भी लोग स्थापना की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुभ मुहूर्त में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई है। इसके बाद गुड़ के मोदक, लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की गई। गणेश स्थापना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

Advertisement

जय भोले सेवा समिति द्वारा राम मंदिर प्रांगण में आकर्षक पंडाल बनाकर श्री विनायक जी की बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गई है। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण कराया गया है जिसे बनाने में लगभग 15 दिन का समय लगा है। इसे देखने दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे है। शाम 7 बजे आरती होने के बाद प्रतिदिन भोग भंडारा का वितरण किया जा रहा है।

Advertisement


नगर के हृदय स्थल फौव्वारा चौक में इंडियन बॉयस क्लब द्वारा भी आकर्षक साज सज्जा के साथ गणेश जी अत्यंत ही दर्शनीय प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर के टी वी टावर रोड में प्रसिद्धि कला मंच के युवाओं ने भी खूबसूरत पंडाल बनाकर प्रथम पूज्य गणेश जी की स्थापना कर नियमित पूजा अर्चना कर रहे है साथ ही नगर में कई स्थानों पर विनायक जी की पूजा अर्चना हो रही है।

शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के पंडाल बनाये गये है। पंडालों ने शहर में रौनक बिखेर दी है। आकर्षक सजावट के साथ डीजे पर गूंज रहे गणेश भजनों से शहर गजानन की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। पंडालों में की जा रही शाम के समय की आरती में क्षेत्र के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button