देश

आम आदमी पार्टी, पंजाब से पद्मश्री संत सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत सिंह को भेजेगी राज्यसभा

(शशि कोन्हेर) : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हाेनेवाले चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने पदमश्री संत बलबीर सिंंह सीचेवाल और पदम श्री विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम पर मुहर लगाई है।

Advertisement

संत बलबीर सिंह सीचेवाल नदियों को प्रदूषण मुक्‍त बनाने के अपने अभियान के लिए जाने जाते हैं।  बाबा सीचेवाल और ईको (ECO) बाबा के नाम से है मशहूर संत सीचेवाल को सुल्तानपुर लोधी में 160 किलोमीटर लंबी काली बेन नदी की सफाई कर उसे नया स्‍वरूप देने के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्‍होंंने अकेले 2007 में काली बेन नदी की सफाई शुरू की थी।  जालंधर के किसान परिवार में जन्मे बाबा सीचेवाल कई सालों से नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने की मुहिम चला रहे हैं। उनको 2017 में पद्मश्री के सम्‍मान से नवाजा गया था। 

Advertisement

दूसरे उम्‍मीदवार बिक्रमजीत सिंह साहनी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साहनी सालों से समाज कल्याण के कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। उनको मॉरीशस के राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्‍मानित कर चुके हैं।

Advertisement

साहनी ने विश्व पंजाबी संसदीय मंच का गठन कर विश्व भर में पंजाबी संस्कृति का प्रचार किया। उन्‍होंने ‘बोले सो निहाल’, ‘गुरु मान्यो ग्रंथ’ और ‘सरबंसदानी’ जैसे कई कार्यक्रम कराए। उन्होंने हजारों पंजाबी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप मुहैया कराई।  उन्‍होंने वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाइजेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए 22 से ज्यादा देशों में पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button