बिलासपुर

सेंदरी पुल पर दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – 12 सितम्बर को सुबह तक़रीबन 7.30 बजे के आसपास थाना कोनी को सूचना मिली कि सेंदरी पुल पर दुर्घटना हो गई है। जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

मौके पर कोनी पुलिस के पहुंचने तक परिजन द्वारा वाहन दुर्घटना के संदेह पर नेशनल हाईवे सेंदरी पुल पर चक्का जाम कर दिया था। जिसकी सुचना तत्काल थाना प्रभारी थाना प्रभारी एवं तहसीलदार सकरी प्रकाश साहू को दी गई।

इन्होंने मौके पर आकर समझाइस देकर माहौल शांत एवं चक्का जाम समाप्त कराया। घटना मे कोनी पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक.73/2023 धारा 174 जा. फॉ. कायम कर मृतक तिहारू राम केवट पिता स्व. पकला केवट कुमार 45 वर्ष निवासी ग्राम निरतू थाना कोनी जिला बिलासपुर शव को पोस्ट मार्डम कराने हेतु सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button