छत्तीसगढ़बिलासपुर

पांच करोड़ की लागत से 40 एमव्हीए का नया ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर। प्रदेश में आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी के कारण विद्युत की मांग भी बढ़ रही है, इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी अपनी पारेषण क्षमता में लगातार वृद्धि कर रही है।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के 132/33 केव्ही उपकेन्द्र सिलपहरी  में 40 एमव्हीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) क्षमता के ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया।

Advertisement


लगभग चार करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से किए गए इस क्षमता वृद्धि के कार्य से बिलासपुर क्षेत्र के 75 उच्चदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ ही 120 गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। इससे औद्योगिक विकास की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस उपकेन्द्र में की क्षमता पहले 80 एमव्हीए था, 40 एमव्हीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से अब इस उपकेंद्र की क्षमता 120 एमव्हीए हो गई है।

Advertisement


उच्चदाब ट्रांफार्मर के ऊर्जीकरण के अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता केके भगत, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एके धर,  कल्पना घाटे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अविनाश सोनेकर, अधीक्षण अभियंता सीएम बाजपेयी, यूआर मिर्चे, शरद पाठक, श्री बीपी जायसवाल,  आरके शुक्ला, कार्यपालन अभियंता पीवीएस राजकुमार, गौतम केनार, जीआर जायसवाल, एनके जैन, मरियन बारा, एचके रहंगडाल, जेएल ऊर्व, सहायक अभियंता नवीन मिश्रा, वर्षा कुर्रे, बीबी जायसवाल, गजेंद्र सोनी, सलीम बेग, निधि सिंह, केके शुक्ला, एके सैनी व मोहन देवांगन उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button