बिलासपुर

धर्मजीत सिंह को बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की बधाई….

(नीरज शर्मा के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर – लोरमी क्षेत्र से जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर का जन्मदिन उनके शुभचिंतकों और समर्थकों ने जोरदार तरीके से मनाया। मंगलवार को सुबह से ही उनके घर में कांग्रेस,भाजपा, जोगी कांग्रेस के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। श्री सिंह ने लोगों के स्नेह प्यार को ऋण की तरह लिया। दोपहर में वे अपने क्षेत्र की जनता से मिलने विधानसभा क्षेत्र लोरमी पहुंचे।

Advertisement

लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह ठाकुर का जन्मदिन 13 सितंबर को उत्साह पूर्वक मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी उन्हें उनके घर में बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक मिलने और बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। विधानसभा क्षेत्र रवाना होने से पहले उन्होंने अपने निजी निवास 27 खोली में लोगों से मुलाकात की और उनके स्नेह को स्वीकार किया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान उन्हें बधाई देने बिलासपुर शहर विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव वार्ड पार्षदों के अलावा भाजपा, कांग्रेस और जोगी कांग्रेस संगठन के नेताओं की भीड़ देखी गई। फूल मालाओं से स्वागत के साथ साथ यहां इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान धर्मजीत सिंह ने कहाकि लगातार क्षेत्र की जनता और शुभचिंतकों से उन्हें स्नेह मिल रहा है इसके लिए वे सभी के ऋणी हैं। श्रीमती सिंह ने भी धर्मजीत को बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की भगवान से कामना की।

Advertisement

तमाम दलों से जुड़े लोगों ने धर्मजीत सिंह को बधाई देकर उनके दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार जताया। शहर में शुभचिंतकों की बधाई स्वीकार करने के बाद वे विधानसभा क्षेत्र लोरमी के दौरे पर निकल गए।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button