बिलासपुर

सीएम भूपेश पहुँचे बिलासपुर, भाजपा पर कसा तंज…..

(इरशाद अली संपादक) : बिलासपुर – निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं सहित अन्य लोगों के लिए महती योजनाओं की शुरुआत कर रही है।वहीं स्व सहायता समूहों द्वारा लिए गए 13 करोड़ का ऋण माफ करने का सरकार ने फैसला लिया है। उन्होंने कहाकि अब गौठानो से बिजली उत्पादन की योजना भी लाई जा रही है।

Advertisement

इस बीच सी एम ने कहा कि भाजपा में जब से डी पुरंदेश्वरी आई है तब से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को हंटर लगा रही है,और दौड़ा रही है।15 वर्ष के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को भी उन्होंने नही छोड़ा।उनके बयान को याद करते हुए कहा कि भाजपा के 3 दिन के चिंतन शिविर का निष्कर्ष थूक निकला है।

Advertisement
Advertisement

धर्मान्तरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नही बचा है इसलिए वो ऐसे मामलों को तूल दे रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री के बदले जाने के सवाल पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कस दिया और कहा कि वो अपने आप मे बहुत अपमानित महसूस कर रहे होंगे की अब डी पुन्देश्वरी उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा ही नही मानती।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के सवाल पर कहा कि कार्यक्रम बना कर भेज दिया गया है। पंजाब में मची कांग्रेस के घमासान के विषय मे कुछ भी कहने से वे कतराते दिखे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button