देश

अकोला में मंदिर के टिनशेड पर गिरा भारी-भरकम पेड़, कम से कम 7 की मौत…. कई घायल

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र के अकोला में बारिश कम से कम सात लोगों के लिए काल बन गई। यहां बालापुर तहसील के पारस गांव में एक मंदिर के टिनशेड पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया। इसके बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दरअसल रविवार को यहां बारिश हो रही थी और तेज हवाएं भी चल रही थीं। ऐसे में मंदिर के पास का ही पेड़ जड़ से उखड़ गया और मंदिर के टिनशेड पर आ गिरा।

Advertisement
Advertisement

गांव में बाबूजी महाराज मंदिर संस्थान है। यहीं पर नीम का काफी पुराना पेड़ था। पेड़ गिरने के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। कई लोग टिनशेड के नीचे दब गए थे। पुलिस को भी लोगों ने इस बात की सूचना दी। वहीं मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। पेड़ को हटाने और लोगों को निकालने के लिए जेसीबी बुलवाई गई।

Advertisement

अकोला जिले की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने पुष्टि की कि दर्दनाक हादसे में कम से कम सात लोग मारे गए हैं और 30 से 40 लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज पास के ही अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अकोला के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button