देश

शीतला माता का दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने… अपनी जीभ काट कर मंदिर की चौखट पर चढा दी..!

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के तहत मां शीतला मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने शनिवार (10 सितंबर, 2022) को अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी। पुलिस ने इसके बाद घायल श्रद्धालु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी संपत (38) पत्नी बन्नो देवी के साथ शनिवार को मां शीतला के दर्शन करने आया था। गंगा स्नान करने के बाद संपत ने अपनी पत्नी के साथ शीतला मां के दर्शन पूजन किये। तिवारी के अनुसार, दंपती ने मंदिर की परिक्रमा की और लौटते वक्त संपत ने साथ लाये ब्लेड से अपनी जीभ काटकर मंदिर की चौखट पर चढ़ा दी।

Advertisement
Advertisement

इस घटना के बाद मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

संपत की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पति ने शीतला माता के दर्शन की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में दोनों ने आज गंगा स्नान के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की, लेकिन उसके पति ने अचानक इस घटना को अंजाम दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button