छत्तीसगढ़

अमित शाह ने कहा..विदेशी टी-शर्ट पहनकर, भारत जोड़ने निकले हैं राहुल बाबा

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा  पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट, जर्सी पहनकर भारत जोड़ों यात्रा पर निकले हैं। अमित शाह ने राहुल के संसद में दिए गए भाषण की भी चर्चा की।

Advertisement

राहुल ने संसद में कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं । शाह बोले, राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हो कि भारत राष्ट्र नहीं है। राहुल बाबा भारत जोड़ने निकले हो, लेकिन पहले भारत का इतिहास जानने की जरूरत है। शाह ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

Advertisement
Advertisement

2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि उदयपुर में हमारा भाई कन्हैयालाल का निर्ममता से मारा गया, क्या यह कोई सहन कर लेगा, हिंदू त्योहारों व रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने कहा कि करौली, भीलवाड़ा, झालावाड़ और मालपुरा में कांग्रेस ने सुनियोजित दंगे करवाए हैं।

Advertisement

अलवर में तीन सौ साल पुराने मंदिर को ताड़े जाने को सहन कर सकते हो क्या, सामने से कार्यकर्ताओं ने नहीं का नारा दिया। शाह शनिवार को जोधपुर में संभाग के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो तिहाई बहुमत से 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने और 2024 में प्रदेश से सभी 25 सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने का आह्वान किया।

गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर संभल नहीं रहा तो पहले छोड़ दीजिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2018 में राहुल गांधी और अशोक गहलोत के द्वारा किए गए वादों का हिसाब मांगने के लिए कहा। किसान कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते वादे ही रह गए। ये पूरे नहीं हुए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की चर्चा करते हुए शाह ने कहा, यहां लो और आर्डर करो का राज है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं।

बेरोजगार में 32 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को लाने के लिए तैयार बैठी है। भरतपुर में महंत विजय दास की आत्महत्या की चर्चा करते हुए शाह ने कहा गहलोत सरकार ने फिर भी खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन पर गहलोत का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं गहलोत के घर जोधपुर में आकर बोल रहा हूं, जनता वादों का हिसाब मांग रही है।

शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल, डीजल और बिजली राजस्थान में है। मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल से टैक्स कम कर लोगों को राहत देने का काम किया, भाजपा की राज्य सरकारों ने भी वैट कम किया, लेकिन गहलोत सरकार ने नहीं किया। अब हम यहां सत्ता में आकर कर और बिजली के दाम कम करेंगे। उन्होंने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

भाजपा की उपलब्ध बताईं, कार्यकर्ताओं में जोश भरा

अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता है। सरकारें कार्यकर्ताओं के जोश से बनती हैं। प्रदेश में कार्यकर्ताओं के जोश से सरकार बनने जा रही है। सशक्त मंडल और बूथ कार्यकर्ता ही बनाता है। उन्होंने कहा कि अभी देश के दो राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है।

2023 के चुनाव में यह भी हार जाएंगी तो जीरो बचेगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। राजस्थान को 23 मेडिकल कालेज आवंटित की है। उन्होंने प्रदेश में वसुंधरा राजे और स्व.भैरो सिंह शेखावत सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की भी चर्चा की ।

तनोट माता मंदिर में पूजा की

अमित शाह ने शनिवार सुबह जैसलमेर में तनोट माता मंदिर में पूजा की। यहां 19 करोड़ की लागत से बनने वाले यात्रा धाम का भूमि पूजन किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के डीजी पंकज सिंह व अन्य नेता-अधिकारी भी उनके साथ रहे। शाह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आए हैं। उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी की ।

गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना हैः वसुंधरा राजे

जोधपुर, संवाद सूत्र। इस मौके पर वसुंधरा राजे ने कहा कि बिना पैसे के इस राज में कोई काम नही होता। किसानों के साथ धोखा किया गहलोत सरकार ने। सरकार किसानों को मुआवजा दे। जिन लोगों ने योजनाओं का नाम बदल दिया, अब इन लोगो को बदलने का समय। दुश्मन को कमजोर नहीं समझना चाहिए। जनता के बीच जाकर जनता से मिलना होगा। रावण रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है।

2023 में इतिहास बदलने की तैयारीः सतीश पूनिया

जोधपुर में सतीश पूनिया ने कहा अपराधों की राजधानी बन गया है राजस्थान। उन्होंने अशोक गहलोत से मोदी से सीख लेने की बात कही। रीट परीक्षा की चीट पर बेरोजगार माफ नहीं करेगा। बूथ पर पराक्रम दिखाने का समय।

2023 के चुनावों में बीजेपी प्रचंड बहुमत मिलेगा। 2023 में इतिहास बदलने की तैयारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button