देश

राजस्थान में एक ही परिवार के 9 और मुंबई में सात और लोग नये वेरिएंट ओमिक्रान से संक्रमित पाए गए…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कोरोना के नए वेरिएंटनई दिल्ली। देश में कोरोना के नए खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज राजस्थान में एक ही परिवार के 9 लोग इस नए वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र में रविवार को सात और लोग कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमोक्रोन के कुल 8 मामले हो गए हैं। इस तरह केवल राजस्थान और महाराष्ट्र के मामलों को ही ले लें तो दोनों राज्यों में ओमिक्रान से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 16 तक जा पहुंची है। इसके अलावा दिल्ली में भी नए वेरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति की जानकारी मिली है। ऐसा अनुमान है कि आज तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रान से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पूरे देश में 17 18 से भी अधिक हो गई है। महाराष्ट्र में पाए गए मामलों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के सात लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है, जो नाइजीरिया से अपनी दो बेटियों के साथ अपने भाई से मिलने पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में आई थी। उन्होंने कहा कि उनके भाई और उनकी दो बेटियों में भी ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही एक अन्य मामला पुणे के एक व्यक्ति का है, जो पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड से भारत लौटा था। अधिकारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या अब आठ हो गई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button