बिलासपुर

नगर निगम ने लावारिस पड़ी गुमटियों का टाउन हॉल में ढेर लगाया, अब कबाड़ होने से पहले बंट जाएं तो ठीक..!

Advertisement

बिलासपुर : (महेश तिवारी) – शहर के गरीब गुरबा लोगों को नगर निगम के द्वारा जो गुमटियां महीनों पहले आबंटित कर दी जानी थीं। ऐसी सभी गुमटियां लावारिस हालत में शहर में यहां-वहां लंबे समय से पड़ी रहीं। कायदे से बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जो-जो कदम उठाए जाने चाहिए। शहर के लोगों को और शहर के फुटपाथ व्यवसायियों को इन गुमटियों का आवंटन करना भी एक कदम है। जिससे शहर के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों में सड़कों के दोनों ओर ठेलों और कच्चे टपरों तथा फुटपाथ पर लगाए जाने वाली दुकानों को एकरूपता के साथ व्यवस्थित किया जा सके।लेकिन क्योंकि इस काम में नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को कोई बहुत अधिक खुरचन पानी मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए बड़ी संख्या में आवंटन के लिए तैयार गुमटियां महीनों से लावारिस की तरह पड़ी रहीं। इस बाबत मीडिया में खबर लगने के बाद निगम प्रशासन को होश आया। लेकिन इसके बाद भी इन गुमटियों को तत्काल पात्र लोगों को आबंटित नहीं किया गया। उसकी जगह निगम प्रशासन ने इधर-उधर पड़ी नवनिर्मित गुमटियों को टाउन हॉल के पीछे खाली पड़ी जगह पर लाकर डंप कर दिया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि अब कबाड़ होने से पहले ही इन गुमटियों को, उसके पात्र व्वसायियों के बीच आवंटित कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button