देश

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर लगाया भाई भतीजावाद का आरोप,तो चन्नी ने केजरीवाल को कहा.. .धोखेबाज और झूठा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अभी से राजनीति गरमाने लगी है। पिछले विधानसभा चुनाव में सीटों के मामले पर दूसरे स्थान पर रही आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है। अकाली दल बादल और कांग्रेस पार्टी को जोरदार टक्कर देने की तैयारी में जुटी AAP पंजाब में सत्ता में आने का सपना पाले हुए है। यही वजह है कि AAP पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक दलों कांगेस और अकाली दल बादल दोनों पर हमलावर है। इस बीच दिल्ली के मुख्य्मंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ताजा राजनीतिक हमला कर पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी को घेरा है। AAP मुखिया ने ट्वीट किया है- ‘आज पंजाब की कांग्रेस सरकार केवल विधायकों और मंत्रियो के बच्चों को सरकारी नौकरियां दे रही है। हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियाँ जनता के बच्चों को मिलेंगी। चन्नी सरकार की ये धांधली बंद करेंगे।’

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है इससे पहले मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘धोखेबाज’ बताया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी पर केवल झूठे वादे करने और फर्जी गारंटी देने का आरोप भी लगाया। चरण जीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी वादों को ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ बताते हुए आरोप लगाया, ‘‘आप केवल झूठे वादे, नकली गारंटी की घोषणा कर रही है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल धोखेबाज हैं और उनकी घोषणाएं और योजनाएं वास्तव में दिल्ली में भी जनता के कल्याण के लिए नहीं हैं, पंजाब की क्या बात करें।’

Advertisement

बता दें कि पिछले कुछ समय से अकाली दल बादल और कांग्रेस से ज्यादा AAP और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button