छत्तीसगढ़

जानिए.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर महिला समूहों को, अब कितने लाख रुपए तक मिलेगा ऋण.. और इन समूहों के कितने करोड रुपए का ऋण हुआ माफ…?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित महिला कोष ने महिला स्व-सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण की सीमा को बढ़ाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में महिला समूहों को पहली बार दी जाने वाली ऋण की सीमा अब एक लाख से दो लाख रूपए, दूसरी बार दिए जाने वाली ऋण की सीमा दो लाख से चार लाख रूपए तक बढ़ाई गई है।

Advertisement
Advertisement


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को बड़ी सौगात देते हुए समूहों की ऋण सीमा को बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। महिला कोष द्वारा पहले समूहों को आर्थिक गतिविधियों के लिए प्रथम बार 50 हजार तथा दूसरी बार 2 लाख रूपए का ऋण दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर प्रथम बार में एक से दो लाख रूपए तथा दूसरी बार में दो से चार लाख रूपए तक किया गया है।

Advertisement


यहां यह भी उल्लेखनीय है कि महिला कोष द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वावलंबन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों को तीन प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यौन उत्पीड़ित और एचआईव्ही पीड़ित महिलाओं सहित तृतीय लिंग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना से जोड़ा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button