जांजगीर-चाम्पा

स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, चालक फरार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है।तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान किशन मरावी उम्र 20 वर्ष और अभय दास उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने गांव से अकलतरा किसी जरूरी काम से निकले थे, इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद स्कॉर्पियो वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा भेजा गया।पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button