छत्तीसगढ़

31 मार्च की डेडलाइन से पहले नक्सलवाद पर निर्णायक बैठक, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम साय सहित शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद

रायपुर में नक्सलवाद के समूल खात्मे को लेकर एक बेहद अहम और निर्णायक उच्चस्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, देश के कई नक्सल प्रभावित राज्यों के पुलिस महानिदेशक, एसीएस गृह, सीआरपीएफ सहित अन्य केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए हैं।

Advertisement

बैठक को नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले यह संभवतः अंतिम बैठक हो सकती है, जिसमें सुरक्षा, इंटेलिजेंस और विकास—तीनों मोर्चों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

Advertisement

बैठक के पहले चरण में छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों की वर्तमान स्थिति, इंटेलिजेंस नेटवर्क की मजबूती और सुरक्षा अभियानों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हो रही है। दूसरे चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों, सड़क, संचार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

 

वहीं अंतिम चरण में LWE यानी वामपंथी उग्रवाद के पूर्ण खात्मे को लेकर राज्यों के बीच समन्वय, ऑपरेशनल रणनीति और टाइमलाइन पर निर्णय लिया जा सकता है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी है कि इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम में शामिल होंगे, जो बस्तर की संस्कृति और विकास का प्रतीक आयोजन है।

Related Articles

Back to top button