जांजगीर-चाम्पा

मेले में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…..

शिवरीनारायण मेले में मामूली विवाद के बाद युवक दीपेश बर्मन की बेल्ट और चाकू से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में शिवरीनारायण पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में तीन आरोपियों समेत नौ नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग पटेल, धनराज उर्फ कुन्नू वैष्णव और पीयूष यादव शामिल हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।पुलिस ने मेले की सुरक्षा बढ़ा दी है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button