परिवार पर हमला करने वाला जिला बदर का आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर चांपा – थाना बम्हनीडीह पुलिस ने आदतन बदमाश रजत दीवान उर्फ गोलू दीवान को गिरफ्तार किया है। रजत दीवान को पहले ही जिला बदर किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह अपने घर आया और अपने परिवार के साथ गाली-गलौच और मारपीट की।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे, रजत दीवान ने अपनी पत्नी सुषमा दीवान और सास-ससुर पर हमला किया। बदमाश ने धारदार लोहे का कत्ता लेकर उन्हें मारने की धमकी दी। भागने का प्रयास करने पर भी वह पीछा करता रहा।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना बम्हनीडीह पुलिस टीम के के.पी. सिंह, जयनंदन मारर्बल, निलमणी कुसुम, सुनिल सिंह, शैलेन्द्र राठौर, सचेन्द्र साहू और जरायम बिन्छवार का विशेष योगदान रहा।




