देश

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट….

Advertisement

ठंड अब धीरे-धीरे अपना पूरा असर दिखाने लगी है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कंपकपी बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहा है मगर दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूरत मिल जाती है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते हवाओं में गलन बढ़ने लगी है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ने वाली है। इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों को लेकर अच्छी खबर दी है। शनिवार को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

Advertisement

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 प्वाइंट तक बढ़ सकता है जो 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisement

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज बूंदाबांदी होने की भी संभावना है जिससे हवाओं में ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में इन जगहों पर न्यूनतम तापमान गिर सकता है और ठिठुरन बढ़ सकती है। दिल्लीवालों को शनिवार को भी कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को यह सलाह दी गई है कि सुबह और देर शाम के वक्त यातायात के दौरान सावधान रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button