बिलासपुर

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी समेत 5 रिश्तेदार गिरफ्तार….

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – 27 मई को कलमिटार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की लाश पाई गई थी। अंधे कत्ल के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। कोटा पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उनके पांच रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह चरित्र शंका के कारण पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किया जाना बताया गया है।

Advertisement

गुरुवार को बिलासागुड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बीते दिनों कलमीटार में पाए गए एक शव के मामले में की गई जांच और गिरफ्तार किये गए आरोपियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बताया की 30 वर्षीय मृतक योगेश्वर सिंगरौल ग्राम बरेला थाना पथरिया का निवासी था। हाल में वह सरकंडा के डबरी पारा में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आए तथ्यों और बयान से पता चला कि मृतक अपनी पत्नी दुर्गा सिंगरौल के साथ आए दिन मारपीट करता था।मृतक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात से त्रस्त होकर दुर्गा सिंगरौल ने अपने पिता रामअवतार सिंगरोल और अन्य रिश्तेदार विनोद सिंगरोल, लखनलाल साहू, राम विश्वंभर लोनिया, के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया।

Advertisement

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि किसी भी तरह का सुराग उन्हें घटना स्थल पर नही मिला था। मृतक की जेब से एक रेस्टोरेंट के मालिक के भाई का मोबाइल नंबर ने पुलिस को आगे बढ़ने का संकेत दिया। पूछताछ करते करते आगे बढ़ी पुलिस उसकी पत्नी तक पहुंच गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दुर्गा सिंगरौल ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। जिसके आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया की सीसीटीवी फुटेज उनको अपराधी तक पहुंचाने में खास मददगार बना। सभी आरोपियों के खिलाफ कोटा थाने में दर्ज धारा 302,201, 34 के तहत कार्यवाई की गई है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, खून लगे पत्थर बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button