देश

एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर, पीएम ने किया मुआवजे का एलान….

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवाह सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 की मौत हो गई और 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे में मरने वाले और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। कंचनजंगा एक्सप्रेस असम के सिलचर से सियालदह जा रही थी।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे: PMO

Advertisement

रेल हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे पर जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति गहरी संवेदना है। साथ ही पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने बताया कि हादसे पर उन्होंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया है। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button