छत्तीसगढ़

रतनपुर दुष्कर्म मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर उसे जेल भेजने के बाद भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement

रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बेटी की रिपोर्ट लिखने वाली विधवा मां के खिलाफ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे ही जेल भेजने की घटना की संपूर्ण जांच के लिए पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे ने जिला स्तरीय 5 सदस्य एक जांच समिति बनाई है।

Advertisement

जिसमें विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती गायत्री साहू, जिला प्रभारी श्रीमती प्रेमलता तंबोली, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता धीवर, उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री रात्रे, महामंत्री श्रीमती राजकुमारी बिसेन, श्रीमती उषा चौहान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे संपूर्ण जानकारी लेने पश्चात जिला में रिपोर्ट पेश किया एवं उनको आश्वस्त किया महिला मोर्चा उनके परिजनों के साथ है। जयश्री चौकसे ने कड़े शब्दों में उक्त घटना की निंदा करते हुए कहा कांग्रेस राज में महिला अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर पुलिस प्रशासन की नाकामी साफ दिखाई देता है। इन्हें ही अपने डिपार्टमेंट में महिला पुलिस की क्या स्थिति है जनता से छूपी नहीं है।


कांकेर के एसपी ऑफिस में पदस्थ छत्तीसगढ़ की बेटी “सुश्री पद्मिनी साहू“ द्वारा आत्मदाह कर लेने की बोली गई उसकी वेदना व अन्तहीन प्रताड़ना का कारण साबित हुआ, आप ये भी देखिए कि ये बेटी चीत्कार कर रही फिर भी अंधी बहरी बन के बैठी है सरकार..! वही उक्त महिला शासकीय पद पर होने के नाते किसी प्रकार व्यवधान उत्पन्न ना हो प्रशासन इसका ध्यान भी रखा जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button