छत्तीसगढ़

नक्सलियों का सेक्शन कमांडर ढेर, AK-47 जैसे हथियार भी बरामद…..

नारायणपुर – ज़िले के छोटेडोंगर इलाक़े के पेडमापाल इलाक़े में डीआरजी और माओवादियों के बीच क़रीब साढ़े ग्यारह बजे मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस ने एके 47 के साथ माओवादी का शव बरामद किया। शव की पहचान कंपनी नंबर 6 के प्लाटून नंबर 1 के कमांडर साकेत के रुप में की गई है।

Advertisement

बताया गया है कि जवान जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक 10 लाख का इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। उसका शव भी बरामद कर लिया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान सोमवार सुबह एरिया डोमिनेशन पर छोटेडोंगर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान वहां पहले से कुछ नक्सली पहाड़ों के नीचे मौजूद थे। जवानों को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायरिंग कर दी। पता चला है कि दोनों तरफ से करीब आधे घंटे फायरिंग चली, जिसमें नक्सली साकेत नरेटी (30) मारा गया है। साकेत कांकेर जिले का रहने वाला था।

Advertisement

वह नक्सलियों के पी.पी.सी. प्लाटून नंबर 6 का सेक्शन कमांडर था। सरकार ने साकेत पर 10 लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने मौके से एक AK 47 राइफल भी बरामद किया है। फिलहाल जवानों का मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button