देश

VIDEO: गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया घायल लिफ्ट में जा बैठा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुआ घुस गया है। तेंदुए ने कोर्ट में मौजूद कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने एक मोची को भी घायल कर दिया है। तेंदुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेंदुआ गाजियाबाद कोर्ट के लिफ्ट में घुस गया था। फिलहाल तेंदुआ कोर्ट के दूसरी मंजिल पर है। तेंदुए को घेरकर सभी दरवाजों को बंद किया गया है। जानकारी मिल रही है कि तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया है।

Advertisement

गाजियाबाद कचहरी परिसर में बुधवार शाम करीब 4:15 बजे तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। घायलों में रेड एप्पल होटल के मालिक नमन ओझा और सरकारी अधिवक्ता प्रमोद तंवर शामिल हैं।

Advertisement

तेंदुआ देखते ही कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। कुछ वकील चेंबर के अंदर ही बंद हो गए। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तेंदुए की सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट और विकास भवन के कर्मचारी दहशत की वजह से अपने घर चले गए। तेंदुए को देखकर कचहरी में तारीख पर आए लोगों में भी भगदड़ मच गई।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमला तेंदुआ ने किया है या किसी अन्य जानवर ने इसकी जांच की जा रही है। जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button