छत्तीसगढ़

मोर आवास-मोर अधिकार को लेकर  प्रदेश भाजपा की  महत्वपूर्ण बैठक, 5 लाख 10 हजार आवेदन मिले..फरवरी में करेंगे विधानसभा का घेराव

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में “मोर आवास मोर अधिकार” को लेकर प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा व संभाग प्रभारी, सह प्रभारीयो की महत्वपूर्ण बैठके ली।

Advertisement


बैठक में संभाग वार आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। संभाग प्रभारी व सह प्रभारियों ने बताया कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश के 6370 ग्राम पंचायतों में 5 लाख 75 हजार लोगों से मुलाकात कर 5 लाख 10 हजार आवेदन पत्र प्राप्त कर चुके है और फरवरी माह में  जनता के साथ विधानसभा स्तरीय घेराव किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


 प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर बैठक में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में गरीब जनता को छत मुहैया कराने के लिए लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब हितग्राहियों को आवास दे रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जो यह नहीं चाहती कि प्रदेश की गरीब जनता को छत मिले। उन्होंने कहा कि जब हम आम जनता से मिले तो उन्हें वचन दे कि हम उनके अधिकार उनको दिला कर रहेंगे।

Advertisement


  श्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ही नही बल्कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही अनेक केंद्रीय योजनाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता को केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement


  भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने आगामी विभिन्न विषयों के लिए प्रदेश के संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम हेतु समय दे पाने वाले चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की व कार्ययोजना  बनाई।


   नितिन नवीन जी ने आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की  प्रभारी , संयोजक व सह संयोजक की बैठक ली।   इस दौरान उन्होंने  सोशल मीडिया के विस्तार के विषय में चर्चा किया साथ ही साथ आईटी सेल में डाटा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button