राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 01 फरवरी का राशिफ़ल……

मेष राशि- मिलाजुला फल मिलेगा। आर्थिक क्रियाएं पूरी होंगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। शासन सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। सुखद समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार कुशलता पूर्वक आगे बढ़ता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। लेकिन दिन ढलने तक सकारात्मक ऊर्जा मिलने लगेगी। भय से मन बाहर निकल आएगा। स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति पैदा हो जाएगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- खर्च पर नियंत्रण करें। अपनों का साथ होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमाहट बनी रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं और शुभ होगा।

कन्या राशि- व्यापार में सफलता। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी। प्रेम-संतान सहयोग में रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- महत्वपूर्ण कार्य शाम से पहले निपटा लें इसके बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। चोट चपेटलग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें। हरा चारा किसी मवेशी को खिलाएं शुभ होगा।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, संतान भी अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। घर में उत्साह बना रहेगा लेकिन फिर भी कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button