छत्तीसगढ़

रामायण’ और ‘महाभारत’ से भी ज्यादा लोकप्रिय है पीएम मोदी की ‘मन की बात’, त्रिपुरा के सीएम का बड़ा दावा..

(शशि कोंन्हेर) : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ जनता के बीच 1980 के दशक के टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ से अधिक लोकप्रिय है। उनका यह बयान अपने गृह क्षेत्र ‘टाउन बारदोवाली’ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी सुनने के बाद आया।

Advertisement

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम अपनी माताओं-बहनों को दूरदर्शन पर हर रविवार को ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ धारावाहिक की अगली कड़ी देखने के लिए टेलीविजन की तरफ दौड़ते हुए देखते थे।

Advertisement
Advertisement

आजकल हम अपनी माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने के लिए दौड़ते हुए देखते हैं जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम 1980 के दशक में टेलीविजन पर प्रसारित धारावाहिकों से भी अधिक लोकप्रिय है।’

Advertisement

बता दें कि महाभारत 1988 और रामायण1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। बीआर चोपड़ा ने महाभारत औऱ रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाया था। जनता के बीच दोनों ही धारावाहिकों की इतनी लोकप्रियता थी कि इसके प्रसारण के समय सड़कें और बाजार खाली हो जाया करते थे।

Advertisement

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने भी मन की बात की तारीफ की
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री राय ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर जिले के उजियारपुर के दलसिंहसराय स्थित पाण्डव स्थान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 108 वें मन की बात कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के जरिए देश की सांस्कृतिक एवं किसानों और गरीबों के हित की बातें करते है, जो देशवासियों के लिए लाभदायक एवं प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज शक्तिशाली देश बन गया है एवं विश्व गुरु बनने के लिये अग्रसर है।केन्द्र सरकार सभी वर्गों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित है, जिसका परिणाम है कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर आमलोगों तक पहुंच रहा है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि समस्तीपुर के उजियापुर लोकसभा क्षेत्र के करीब एक लाख 40 हजार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष छः हजार रूपये भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, भाजपा के दलसिंहसराय ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button