छत्तीसगढ़

20 रुपए फीस लेकर इलाज करने वाले डॉ. डावर को पद्मश्री

(शशि कोन्हेर) : जबलपुर :  मध्यप्रदेश के जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। यह अवॉर्ड मिलने पर आज जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सम्मानित किया। 77 वर्षीय डॉ. डावर आज भी 20 रुपए की मामूली फीस पर मरीजों का इलाज करते हैं।

Advertisement

उन्होंने 50 साल पहले 2 रुपए फीस लेकर प्रैक्टिस शुरू की थी। डॉक्टर डावर सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी पोस्टिंग बांग्लादेश में थी।

Advertisement


डॉ. डावर को पद्मश्री मिलने की खबर जैसे ही सामने आई, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। डॉ. डावर का जन्म आज के पाकिस्तान में 1946 में हुआ था। डेढ़ साल की उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार के सहयोग से उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पंजाब के जालंधर से की। इसके बाद जबलपुर, मध्यप्रदेश से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।

Advertisement

डॉ. डावर ने बताया कि उन्होंने अपनी फीस की शुरुआत 2 रुपए से की थी। 10 नवंबर 1972 के दिन जबलपुर में उन्होंने अपने पहले मरीज की जांच की थी। उन्होंने बताया कि वह 1986 तक मरीजों से 2 रुपए फीस लेते थे। इसके बाद उन्होंने 3 रुपए लेना शुरू कर दिए।

1997 में 5 रुपए और फिर 15 साल बाद 2012 में फीस 10 रुपए बढ़ा दी। दो साल पहले नवंबर से उन्होंने 20 रुपए फीस लेना शुरू कर दिया।डॉ. एमसी डावर आज भी मात्र 20 रुपए फीस लेकर 3 से 4 घंटे में 100 से ज्यादा मरीजों को देखते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें कम फीस लेने की प्रेरणा उनके टीचर ने दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button