बिलासपुर
एसएसपी पारुल माथुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षकों के वर्दी पर लगाया स्टार…..
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2022/12/image_editor_output_image-475889060-1672487963279-780x459.jpg)
(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – हाल ही में राज्य शासन ने प्रदेश के कई उपनिरीक्षकों को प्रमोशन देकर उन्हें निरीक्षक बना दिया है। बिलासपुर जिले में पदस्थ पांच उपनिरीक्षक भी निरीक्षक बनाए गए हैं। शनिवार की दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर और एडिशनल एस पी राजेन्द्र जायसवाल ने फैजुल होदा शाह, मनोज नायक, श्वेता, धर्मेंद्र वैष्णव और दिनेश चंद्रा की वर्दी में 2 स्टार में 1 स्टार और लगाकर उन्हें तीन स्टार का अधिकारी बना दिया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पांचो निरीक्षकों को बधाई दी।
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221231-WA0019-1024x461.jpg)
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221231-WA0017-1024x461.jpg)
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221231-WA0014-1024x461.jpg)
![](https://www.lokswar.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221231-WA0021-1024x461.jpg)