देश

खाई में गिरी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 की मौत; दो घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चेन्नई : तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने हादसे की जानकारी दी है।

Advertisement

सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु
कलेक्टर ने बताया कि हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे। तभी, उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ा।

Advertisement

मृतकों में नाबालिग लड़का भी शामिल
बताया जा रहा है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ये दुर्घटना हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। सभी लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button