देश

चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन खूब गरमाएगी हिमाचल की सियासत, पीएम मोदी की कल दो रैलियां

(शशि कोन्हेर) : हिमाचल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में अब देश के सभी बड़े नेता अगले 2 दिन हिमाचल में होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल बुधवार को हिमाचल में दो चुनावी रैलियां करेंगी। इसमें से एक रैली कांगड़ा जिला के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में होगी।

Advertisement

वहीं दूसरी रैली हमीरपुर जिला के सुजानपुर में होगी। यह रैली इसलिए अहम है कि यहां से कांग्रेस ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने धूमल परिवार को छोड़कर किसी अन्य को प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement

मोदी की सुजानपुर में रैली का महत्‍व

Advertisement


पिछली बार प्रेम कुमार धूमल को भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें सुजानपुर से राजेंद्र राणा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए भाजपा इस सीट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री की रैली के बाद यहां पर भाजपा के पक्ष में राजानीतिक माहौल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

सबसे बड़े जिला कांगड़ा को शाहपुर से साधने की कोशिश
वहीं राजनीतिक हैसियत के हिसाब से प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में चुनाव के अंतिम पड़ाव में रैली करके भाजपा के प्रत्याशियों को जीताने के लिए पार्टी पूरा प्रयास करेगी। पीएम मोदी की रैली से भाजपा प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा को साधने का प्रयास कर रही है। शाहपुर से भाजपा प्रत्‍याशी सरवीन चौधरी लगातार तीन बार जीत चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button