देश

रामलीला में रावण का किरदार अदा कर रहे पतिराम की हार्ट अटैक से मौत, मंच पर मचा हड़कंप

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की सीता हरण की लीला के मंचन के दौरान हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। कलाकार की आकस्मिक मौत का लाइव वीडियो प्रसारित हो रहा है। रामलीला समिति के पदाधिकारी कलाकार को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

बुलंद आवाज में कुछ देर तक संवाद करते रहे थे
कलाकार की मौत से गांव में मातम छा गया है। रामलीला मंच पर ऐसा हादसा पहली बार ऐहार गांव में रविवार की रात में देखने को मिला था। श्री रामलीला समिति ऐहार में सीता हरण की लीला से पहले रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे कलाकार पतिराम रावत ज्यों ही माइक पर बोलने के लिए उठे, उनकी आवाज लडखड़ाने लगी। फिर भी वह बुलंद आवाज में कुछ देर तक संवाद करते रहे।

Advertisement

मौके पर ही हो गई थी मौत
बोलते हुए अचानक वह मंच पर गिर गए। दर्शकों ने पहले सोचा वह अभिनय कर रहे हैं, लेकिन जब वह कुछ समय तक नहीं उठे तो लोग उनकी ओर दौड़े। वे बेसुध थे। एंबुलेंस को बुलाया गया। पतिराम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

20 साल से निभा रहे थे रावण की भूमिका
कलाकार पतिराम रावत (65) पिछले 20 वर्षों से लगातार रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे थे। रामलीला समिति के प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह 20 वर्षों से रावण का जीवंत अभिनय करते थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। सोमवार को होने वाली रामलीला स्थागित कर दी गई।

आज रामलीला स्थगित
मंगलवार से आगे की लीला सम्पन्न होगी। रावण का अभिनय कर रहे पतिराम रावत के निधन पर केंद्रीय दुर्गा पूजा राम लीला समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, महामंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, जोन प्रभारी राजकिशोर सिंह व श्याम यादव ने शोक जताया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button