देश

मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप…एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग..!

(शशि कोन्हेर) : गुरुवार रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे एक यात्री विमान में बम होने की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट नंबर SU 232 में बम होने की सूचना दिल्ली इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस को रात करीब एक बजकर 28 मिनट पर मिली।

Advertisement

फिर विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। विमान में 386 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। विमान को रन-वे नंबर 29 पर उतारकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Advertisement
Advertisement

विमान की जांच पुलिस एवं बम स्क्वॉड ने की।
सूत्रों का कहना है कि मेल के जरिए अधिकारियों को विमान में विस्फोटक होने की सूचना दी गई। इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement

विमान में बम होने के बारे में दिल्ली पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बीती रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में उसे बम होने की सूचना मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस विमान की लैंडिंग सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर हुई। विमान में सवार सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button