बिलासपुर

दुर्गा पंडालों को हटाने की नोटिस और डीजे पर लगी बंदिश.. का भाजयुमो ने किया विरोध, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम द्वारा यातायत में बाधा सहित अन्य कारण बताकर दुर्गा समितियों को पंडाल हटाने की नोटिस दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है।

Advertisement


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि अब जब दुर्गोत्सव प्रारंभ हो गया है, सभी समितियां पंडाल स्थापित कर चुकी है।, तब उन्हें पंडाल हटाने की नोटिस दी जा रही है। जबकि पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना को अब मात्र दो-तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे वक्त में पंडालों को हटाने की नोटिस देकर नगरवासियों की धार्मिक आस्था पर चोंट पहुॅचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री केशरवानी ने कहा कि नगर निगम को ऐसे आयोजनों में सहयोग करना चाहिए।इसी तरह बिलासपुर में मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन काफी धूमधाम से बाजेगाजे के साथ किया जाता है। लेकिन इस पर भी डी.जे. लगाने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अतः विसर्जन झांकियों के साथ डी.जे. ले जाने और बजाने की अनुमति प्रदान किया जाना चाहिए।

Advertisement


ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, राहुल सराफ, नितिन पटेल, रितेश अग्रवाल, केतन सिंह, अभिषेक चौबे, सिद्धार्थ शुक्ला, रोशन सिंह, इंशु गुप्ता, विवेक ताम्रकार, रोहित मिश्रा, मनीष पाठक, संदीप केशरी, आदित्य तिवारी, अंकित गुप्ता, आशीष तिवारी, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, अंचल दुबे, साहिल कश्यप, अभिषेक राज, ओम राव, दीपक यादव, यश गौरहा, तुषार साव, विन्नी विधानी, सचिन सोनी, अमन सोनी, मोनू जायसवाल, संस्कार सोनी, अविनाश तिवारी, राहुल साहू सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button