छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री जवाब दें…हसदेव में बलपूर्वक पेड़ों का कत्लेआम क्यों : भाजपा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व सांसद नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा सांसद श्रीमती गोमती साय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री, विक्रम उसेंडी, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ने एक संयुक्त बयान जारी कर हसदेव में फिर से पेड़ों की कटाई शुरू होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा सवाल किया है कि आखिर उनकी मंशा क्या है?

Advertisement
Advertisement


संयुक्त बयान में नेताओं ने पूछा कि जब विधानसभा में अशासकीय संकल्प हसदेव मामले में पेश हुआ था तब स्वयं मुख्यमंत्री ने भी उसका समर्थन किया था तो अब भारी पुलिस बल की तैनाती में बलपूर्वक पेड़ों की कटाई क्यों की जा रही है?

Advertisement


उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि जंगल के पेड़ तो क्या एक डंगाल तक नहीं कटेगी और दूसरी तरफ हसदेव में जंगल उजाड़ने के लिए भारी फोर्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को बंधक बनाकर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई फिर से की जा रही है। मुख्यमंत्री बतायें कि यह दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है।

Advertisement

भाजपा के आदिवासी नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि हसदेव के जंगलों के मुद्दे पर कांग्रेस शुरू से दोहरी राजनीति कर रही है। कोल ब्लॉक आवंटन के समय जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विपक्ष में थी, तब भूपेश बघेल से लेकर राहुल गांधी तक संसार के सबसे बड़े वन्यप्रेमी बनकर कह रहे थे कि पेड़ नहीं कटने देंगे। अब दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, तब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फौरन पेड़ कटाई की अनुमति दे दी। पेड़ बचाने की कसमें खाने वाले पेड़ों के कत्लेआम के सूत्रधार बन बैठे हैं। भूपेश बघेल आंदोलनकारियों को प्रताड़ित कर पेड़ कटवा रहे हैं, और तो और आंदोलन करने वालों को बता रहे हैं कि बिजली के लिए कोयला चाहिए। पहले वे लोग अपने घरों की बिजली बंद कर दें फिर आंदोलन करें। भाजपा नेताओं ने सवाल किया कि.. कांग्रेस बताएं कि कौन सी डील हो गई है जो अब अपना नजरिया बदल कर बलपूर्वक जंगल कटवा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button