देश
कोहली ने अपनी 71 वींं सेंचुरी अनुष्का और वामिका के नाम समर्पित की
(शशि कोन्हेर) : भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बैट्समैन विराट कोहली अंततः अपने बुरे दिनों की काली छाया से बाहर निकलने में सफल हो ही गए। दुबई में 71 वींं सेंचुरी ना केवल विराट कोहली के लिए वरन पूरे देश के लिए खुशी के अहसांस लेकर आइ। कोहली ने इस 71वीं सेंचुरी में 122 रन बनाए।
उसने 1021 दिन के बाद और इसी तरह लगातार 83 इनिंग के बाद अपनी यह सेंचुरी बनाई है। विराट कोहली कि इस विस्फोटक बल्लेबाजी से जो एक शख्सियत सर्वाधिक खुश हुई होगी। निश्चित ही उसका नाम अनुष्का शर्मा है।
Advertisement
अनुष्का ने भी अपनी खुशी छुपाई नहीं। उस ने ट्विटर पर लिखा हर हमेशा आपके साथ.. कभी भी और किसी भी समय… वहीं विराट कोहली ने अपनी यह 71 वीं सेंचुरी पत्नी अनुष्का शर्मा और पुत्री वामिका के नाम समर्पित की है।