देश

केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 कर्मचारियों की मौत, अन्य 14 झुलसे…..

Advertisement

गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने के बाद आग लगने से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई और 14 अन्य झुलस गए। यह भयानक घटना पंचमहल जिले के गोघंबा में स्थित गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (GFL) में हुआ।

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने गोगांबा के रंजीतनगर स्थित रेफ्रिजरेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की MPI-1 यूनिट के अंदर सुबह करीब 10 बजे विस्फोट होने की पुष्टि की। एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

Advertisement

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि घोघंबा तालुका में रंजीतनगर गांव के पास स्थित गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) के रासायनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।

Advertisement

घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के बाद आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 13 से 14 अन्य लोग लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि अन्य लोगों की तलाश जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, जीएफएल के पास फ्लोरीन रसायन विज्ञान का 30 साल का अनुभव है। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button