देश

8 साल पहले, आज के ही दिन, नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को मिली थी ऐतिहासिक जीत… और कांग्रेस…

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्‍ली – 2014 की दोपहर तक जब यह साफ हो गया कि भाजपा ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है और सबसे लंबे समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस अब तक की सबसे बुरी हार की तरफ। उस समय एक ट्वीट कर भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने उसे भारत की जीत बताते हुए अच्छे दिन आने की बात कही थी। भाजपा को पहली बार बहुमत मिलने पर 16 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा था, ‘भारत जीत गया है। भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं।’

Advertisement

दरसअल, 2014 लोकसभा चुनाव का नतीजा कई मायनों में ऐतिहासिक और देश की राजनीति को बदलने वाला साबित हुआ। 1984 के 30 साल बाद कोई राजनीतिक दल अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में आ गया था। वहीं दूसरी तरफ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश में 10 वर्षों तक सरकार चलाने वाली और देश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस अपनी सबसे बुरी हार के साथ महज 44 सीटों पर आकर थम गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में अकेले 282 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन किया और नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ने लगा। 2017 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा का 14 वर्षों का वनवास खत्म हुआ। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भाजपा की सरकार बनने लगी। हिंदुत्व भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु बनता नजर आया।

Advertisement
Advertisement

2019 में 2014 से भी बड़ी जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भाजपा देश भर में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। अपनी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शानदार कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं 31 मई को शिमला जा रहे हैं जहां राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम और विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मोदी सरकार के मंत्री , मुख्यमंत्री और भाजपा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता देश भर में बड़े पैमाने पर आयोजित जश्न के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button