देश

कांग्रेस को एक और झटका….प्रियंका गांधी के करीबी नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Advertisement

Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। एआईसीसी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिट्टू को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता था।

Advertisement

तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपना इस्तीफा भेजकर तत्काल सभी पदोंं और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है वह इस्तीफा देने के बाद कौन सी पार्टी जॉइन करेंगे।

Advertisement

हिमाचल की चारों लोकसभा सीट- हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला में 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिट्टू हिमाचल के प्रभारी भी थे, इसलिए हिमाचल में चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए इसे एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले और बाद में कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता और कार्यकर्ता हाथ का साथ छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button