बिलासपुर

चकरभाटा के कूलर चोरी मामले में 7 महिलाएं गिरफ्तार….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाटा के आर्मी कैंप से हुई कूलर चोरी के मामले में पुलिस ने 7 महिलाओ को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं मुढीपार की रहने वाली है। मामले में पुलिस कूलर जप्त कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Advertisement

पिछले दिनों आर्मी कैंप से कूलर चोरी का मामला सामने आया था। जिसमें प्रार्थी खिलावन सिंग ने शिकायत की थी। चकरभाटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की, तभी पुलिस को सुराग मिला की मुढ़ीपार की रहने वाली महिलाओं ने चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुढ़ीपार में जाकर संदेही महिलाओं के घर में दबिश दी जहां से उन्हें कूलर जप्त हो गया। महिलाओं को थाना लाया गया। पूछताछ में महिलाओं ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकी गेंदले ने सभी महिलाओं को इकट्ठा कर चोरी को अंजाम दिया था। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी कदम बाई, सरस्वती मंजू कर, आनंद बाई, जानकीबाई राजा बाई, सावित्री टंडन और गीता टंडन के खिलाफ धारा 457 380 के तहत कार्यवाही की है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button