देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराई 7 गाड़ियां….कई लोग हुए घायल

(शशि कोन्हेर) : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सात से आठ गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।

Advertisement


यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

Advertisement
Advertisement



हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

Advertisement


बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके बाद उसके पीछे चल रही सभी गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और वो आपस में टकरा गईं। पुलिस इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस कार के चालक ने एक्सप्रेस वे के बीचो-बीच ब्रेक क्यों लगाया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button